Edited By Ajay Sharma, Updated: 05 Apr, 2021 07:36 PM
धर्मशाला नगर निगम चुनाव के लिये प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रत्याशियों के लिये चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब केसरी टीवी से खास बातचीत की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला में...
धर्मशाला नगर निगम चुनाव के लिये प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रत्याशियों के लिये चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब केसरी टीवी से खास बातचीत की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला में इस बार जनता भाजपा के प्रत्यशियों को जिताएगी। इस दौरान कांग्रेस पर भी अनुराग ठाकुर ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज हताश हो चुकी है।