एक ही दिन में कांगड़ा में आया चौथा मामला

Edited By prashant sharma, Updated: 12 May, 2020 04:46 PM

the fourth case came in kangra in a single day

कोरोना वायरस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कांगड़ा में एक ही दिन में चौथा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति सामने आया है।

धर्मशाला : कोरोना वायरस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कांगड़ा में एक ही दिन में चौथा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति सामने आया है। कांगड़ा की निकटवर्ती पंचायत जमानाबाद का एक 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक 30 अप्रैल को पंचकूला से स्कूटी पर कांगड़ा आया है। कोरोना जांच के लिए युवक के सैंपल लिए गए थे। सैंपल की जांच डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में की गई। जहां पर यह पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि कांगड़ा में एक दिन में यह चौथा मामला है। हिमाचल में छठा केस है। कांगड़ा में अब एक्टिव मामले नौ हो गए हैं। हिमाचल में एक्टिव मामले 24 हो गए हैं। 

डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 33 वर्षीय युवक 30 अप्रैल को स्कूटी पर पंचकूला से जमानाबाद पहुंचा था। युवक पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराएं ना। सतर्क और सावधान रहें। बिना मतलब घर से ना निकलें। सोशन डिस्टेंसिंग के आदेशों का पालन करें। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनें। गौरलतब है कि हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 65 पहुंच गया है। आज एक दिन में छठा कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। इसमें चार मामले कांगड़ा जिला और दो मामले हमीरपुर में सामने आए हैं। जमानाबाद पंचायत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले दुबई से दिल्ली और दिल्ली से कांगड़ा लौटा एक युवक पॉजिटिव पाया गया था। कांगड़ा उपमंडल में ही 6 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें दो तरखानकड़, दो जमानबाद और दो दौलतपुर के आसपास के क्षेत्र में सामने आए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!