केंद्र के 4 साल पूरे होने पर BJYM ने निकाली रैली, शांता ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Edited By Ekta, Updated: 23 Jun, 2018 12:59 PM

the center of 4 years full being a bjym rally

केंद्र सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पालमपुर संगठनात्मक जिला में बाइक रैली का आयोजन किया गया। पालमपुर से इस बाइक रैली को सांसद शांता कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पालमपुर से आरंभ होकर सुलह विधानसभा क्षेत्र...

पालमपुर (भृगु): केंद्र सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पालमपुर संगठनात्मक जिला में बाइक रैली का आयोजन किया गया। पालमपुर से इस बाइक रैली को सांसद शांता कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पालमपुर से आरंभ होकर सुलह विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से होते हुए बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में समाप्त होगी। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों को 4 वर्ष की उपलब्धियों से अवगत करवाएंगे। 


इसके दौरान सुलह विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रविंद्र धीमान तथा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में विधायक मुल्कराज प्रेमी भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पालमपुर में रैली को रवाना किए जाने के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदू गोस्वामी, प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल चौहान, मंडल भाजपा अध्यक्ष संजीव सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुरेंद्र ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा, संगठनात्मक जिला पालमपुर के अध्यक्ष राजीव राणा, महासचिव पवनसुत मान चंद ठाकुर, पार्षद राकेश गिल, संजय वालिया, अरुणेश शर्मा, चंदन शर्मा, तनु राणा, सन्नी गुप्ता, सुरेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!