ऊना में तापमान पहुंचा 46 डिग्री, गर्मी ने तोड़ा 19 वर्षों का रिकार्ड

Edited By Kuldeep, Updated: 29 May, 2024 08:53 PM

temperature reached 46 degrees in una

प्रदेश में गर्मी ने अब अपना रौद्र रूप दिखा दिया है। ऊना में 19 वर्षों बाद तापमान में भारी उछाल आया है और यहां पर तापमान अब 46 डिग्री हो गया है।

शिमला (संतोष): प्रदेश में गर्मी ने अब अपना रौद्र रूप दिखा दिया है। ऊना में 19 वर्षों बाद तापमान में भारी उछाल आया है और यहां पर तापमान अब 46 डिग्री हो गया है। ऊना में इससे पहले 21 जून, 2005 को सर्वाधिक तापमान 45.2 डिग्री था, जिसे इस वर्ष पछाड़ दिया गया है। 2005 के अलावा ऊना में 23 मई 2023 और 10 जून 2019 को भी अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रह चुका है। इस बार तापमान ने इस रिकार्ड को तोड़ डाला है और अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान नेरी में 46.3 डिग्री रहा है और यह प्रदेश का अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा है और पहाड़ों से लेकर मैदान पूरी तरह से तप चुके हैं।

प्रदेश के करीब 10 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार चला हुआ है और लोग अब लू के थपेड़े झेल रहे हैं। सुंदरनगर में 40.5, कांगड़ा में 41.6, मंडी में 41, बिलासपुर में 44.5, हमीरपुर में 43.8, धौलाकुंआ में 43.2, बरठीं में 42.4 डिग्री अधिकतम तापमान चला हुआ है। ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, शिमला व सोलन जिलों के कई इलाकों में बुधवार को लू चली, जिससे लोग बेहाल हो गए हैं।

लू के साथ सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से लू चलने के साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे शुक्रवार से 4 जून तक मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में राहत की फुहारें बरस सकती हैं। इस दौरान वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने का भी यैलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 जून को मैदानी इलाकों में राहत की फुहारें बरस सकती हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!