Chamba: पत्नी के साथ विवाद, 25 वर्षीय युवक की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Sep, 2025 04:23 PM

telka young man noose death

विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत द्रेकड़ी के गांव चौगा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान अंकुश कुमार (25) पुत्र डोगरु राम के रूप में हुई है।

तेलका (इरशाद): विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत द्रेकड़ी के गांव चौगा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान अंकुश कुमार (25) पुत्र डोगरु राम के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अंकुश का उसकी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी घर से भाग गई थी। इस बात से वह तनाव में रहता था।

इससे पहले भी अंकुश एक दो बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। रविवार शाम को वह घर पर अकेला था। शाम के सवा सात बजे कमरे की छत के साथ रस्सी का फंदा बनाया और फंदे पर लटक गया जब तक पड़ोसियों ने उसे फंदे से नीचे उतारा उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बारे पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। तेलका पुलिस चौकी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैडिकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा ले जाया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!