Chamba: नाबालिगा को भगाने पर 3 लोगों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Oct, 2025 11:49 AM

teesa minor kidnapping 3 people case registered

उपमंडल चुराह में एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

तीसा (सुभान दीन): उपमंडल चुराह में एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर लड़की के पिता ने थाना तीसा में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनके घर से लड़की को शादी की नीयत से अगवा किया गया है। उन्होंने 3 लोगों पर लड़की भगाने की आशंका जताई है। एक आरोपी पीड़ित के ही गांव से संबंध रखता है। वहीं पीड़ित पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नाबालिग है जबकि आरोपियों द्वारा उसे बहला फुसलाकर भगाया गया है। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों व लड़की की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि थाना तीसा में नाबालिगा को शादी की नीयत से भगाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जल्द लड़की को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!