पांडेय ने साधा निशाना, बोले-ठियोग में हार के डर से अर्की पहुंचे वीरभद्र

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Oct, 2017 09:17 AM

target of pandey said virbhadra arrived arki due to fear of defeat in theog

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित केन्द्र के नेता 27 अक्तूबर से हिमाचल में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

अर्की: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित केन्द्र के नेता 27 अक्तूबर से हिमाचल में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी मंडल पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का चेहरा भाजपा संसदीय बोर्ड तय करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ठियोग से चुनाव लडऩे का साहस नहीं जुटा पाए। हार के डर के कारण ही वह अब अर्की से चुनाव लड़ रहे हंै। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गुड़ियाओं की सुरक्षा अब अर्की की जनता के हाथ में है। उन्होंने कहा कि गुड़िया के दुष्कर्म व हत्या के बाद मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। पूरी सरकार गुड़िया के आरोपियों को बचाने में लगी रही और पूरी एस.आई.टी. ही गिरफ्तार हो गई। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है।

विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। प्रदेश में माफिया राज की समाप्ति और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी। पांडेय ने मुख्यमंत्री पर पालमपुर में अर्की की जनता पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जमानत पर हैं। अर्की निर्वाचन क्षेत्र की जनता यह कभी नहीं चाहेगी कि उनका प्रतिनिधि जमानती हो। उन्होंने दावा किया कि अर्की सहित पूरे प्रदेश में इस बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने लोगों को सपने दिखाकर राज किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!