Una: उपमुख्यमंत्री की बेटी के आशीर्वादोत्सव में पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Nov, 2025 04:26 PM

tahliwal deputy chief minister daughter ashirwad baba gurinder singh

सत्संग केंद्र अमराली में प्रवचनों की अमृत वर्षा करने के उपरांत राधास्वामी सत्संग डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों गोंदपुर जयचंद में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा के “आशीर्वादोत्सव” में...

टाहलीवाल (गौतम): सत्संग केंद्र अमराली में प्रवचनों की अमृत वर्षा करने के उपरांत राधास्वामी सत्संग डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों गोंदपुर जयचंद में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा के “आशीर्वादोत्सव” में पहुंचे। अमराली में सूचना मिलने पर संगत शनिवार रात से ही पहुंचना शुरू हो गई थी और सुबह तक टाहलीवाल-लालूवाल, टाहलीवाल-अमराली, टाहलीवाल-बीटन व टाहलीवाल-दुलैहड़ मार्ग डेरा सेवकों के सहयोग से पार्किंग स्थल में बदल गया।

सत्संग खत्म होने के बाद जाम लग गया। हालांकि डेरा ब्यास के सेवकों व हरोली पुलिस ने यातायात को सुचारू रखने में अहम भूमिका निभाई। डेरा ब्यास जी महाराज सत्संग करने के उपरांत गोंदपुर जयचंद में आयोजित आशीर्वादोत्सव में आस्था व सचिन को आशीर्वाद देने पहुंचे। यहां नवयुगल जोड़े ने महाराज को प्रणाम करके उनका अभिवादन किया और उपमुख्यमंत्री ने पहले से ही डेरा ब्यास प्रमुख के स्वागत की तैयारी की हुई थी।

इस दौरान जिला ऊना सहित हिमाचल व पंजाब के बड़े-बड़े नेताओं ने भी विवाह समारोह में उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा हमारी बेटी भी हमारा बेटा ही है, किसी से भी कोई शगुन का लिफाफा न लेकर एक नया संदेश दिया गया।

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!