Edited By Vijay, Updated: 01 Nov, 2023 01:46 PM
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ हैं। पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को एहतियात के तौर पर आब्जर्वेशन पर...
हमीरपुर (ब्यूरो): मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ हैं। पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को एहतियात के तौर पर आब्जर्वेशन पर रखा है तथा उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सुनील शर्मा ने बताया कि प्रदेश की कमान संभालने के तुरंत बाद से ही मुख्यमंत्री ने लगातार दिन-रात कार्य किया। आपदा के दौरान भी उन्होंने बिना रुके व थके प्रदेश भर का दौरा किया तथा आपदा प्रभावितों का दुख-दर्द बांटने का प्रयास किया। प्रदेश सचिवालय में भी वह कई बार रात 12 बजे तक भी कार्य करते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने खान-पान का ज्यादा ध्यान नहीं रख पाए और उन्होंने आराम भी नहीं किया। इसी कारण उनका पाचन तंत्र प्रभावित हुआ है लेकिन अब वह बिलकुल ठीक हैं तथा डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। आराम के बाद सीएम जल्द ही हिमाचल लौटेंगे और दोबारा दोगुनी ताकत के साथ प्रदेश वासियों की सेवा में जुट जाएंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here