Edited By Vijay, Updated: 03 Aug, 2018 07:53 PM
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुराह की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इसके तहत भाग सिंह ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शिमला: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुराह की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इसके तहत भाग सिंह ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह कर्म चंद, खेमराज, भगत राम, संजीव वर्मा और अर्जुन को उपाध्यक्ष, अजय कुमार, बी.पी. अत्री, लतीफ मोहम्मद, जगदीश पंडित और सुरेंद्र कुमार को महासचिव तथा दलीप ठाकुर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कसम दीन, मुकेश कुमार, इंद्र, ओम प्रकाश, टेक चंद, जन महोम्मद, रमेश चंद, मदन कुमार, गुलाम रसल, धनी राम, कुबेर सोनी, लाल चंद, जनम सिंह, कबाली राम, यशोदा देवी, रतनी देवी, लोभी राम,, योगराज व जसवंत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा है कि इसके अतिरिक्त ब्लॉक से पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख तथा कांग्रेस से संबंधित जिला परिषद के सदस्य व पंचायत समिति के चेयरमैन भी सदस्य होंगे।