मनाली में Heli Taxi का ट्रायल सफल, पर्यटन कारोबार को मिलेगी गति

Edited By Ekta, Updated: 23 Jun, 2018 05:01 PM

successful trial of heli taxi in manali

हेली टैक्सी सेवा द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को मनाली में इसका सफलता पूर्वक ट्रायल किया गया। प्रदेश के मुख्य सचिव विनीत चौधरी की अध्यक्षता में चौपर सफलता पूर्वक वशिष्ठ के पास बने अस्थाई हेलिपेड में उतरा। प्रशासन ने मनाली में सेवा शुरू...

मनाली (सोनू): हेली टैक्सी सेवा द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को मनाली में इसका सफलता पूर्वक ट्रायल किया गया। प्रदेश के मुख्य सचिव विनीत चौधरी की अध्यक्षता में चौपर सफलता पूर्वक वशिष्ठ के पास बने अस्थाई हेलिपेड में उतरा। प्रशासन ने मनाली में सेवा शुरू करने के लिए वशिष्ठ चौक के पास अस्थाई हेलीपेड का निर्माण किया है। ट्रायल के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव तरूण कपूर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी और पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश सरकार मनाली से रोहतांग के बीच हेली टैक्सी शुरू करने जा रही है। 
PunjabKesari

मनाली घूमने आ रहे सैलानी अब रोहतांग सहित मनाली के अनछूए पर्यटन स्थलों को सेवा से निहार सकेंगे। शनिवार दोपहर तक चले हेली टैक्सी के ट्रायल में जहां प्रदेश सरकार द्वारा गठित कमेटी ने हेलिटैक्सी सेवा के संचालन के लिए वशिष्ठ में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड से रोहतांग के लिए उड़ान भरी। वहीं चौपर को मनाली के एक निजी होटल के हेलीपैड पर भी उतारा गया। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि हेली टैक्सी सेवा के लिए मनाली के विशिष्ट में भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यहां बनाए गए अस्थाई हेली पैड से हेली टैक्सी कि सुविधा सैलानियों को दी जाएगी। 
PunjabKesari

राज्य सरकार द्वारा मनाली से रोहतांग के लिए शुरू की जाने वाली सेवा के लिए प्रदेश सरकार ने यह दूसरी बार क्षेत्र में हेली टैक्सी का ट्रायल किया है। ट्रायल सफल होने के बाद मनाली से रोहतांग के लिए अब हेली टैक्सी सेवा शुरू हो जाएगी। इससे मनाली का पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। साथ ही सैलानियों को भी मनाली के अनछुए पर्यटन स्थलों को निहारने का मौका मिलेगा। वशिष्ठ के समीप प्रस्तावित हेलीपैड के स्थाई निर्माण के बाद रोहतांग के लिए हेली टैक्सी की सेवा सप्ताह के सातों दिन सैलानियों को उपलब्ध रहेगी। प्रदेश सरकार इको टूरिजम को बढ़ावा दे रही है। साथ ही अनछुए पर्यटन स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है। हेली टैक्सी सेवा से मनाली-कुल्लू में पर्यटन कारोबार को गति मिलेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!