Edited By Vijay, Updated: 22 Feb, 2022 04:35 PM

सेना के पुणे मुख्यालय के किक्की सैंटर की इंजीनियरिंग कोर में सिख रैजीमैंट में बतौर सूबेदार मेजर तैनात विधानसभा जसवां परागपुर की ग्राम पंचायत घमरूर के गांव बरनाली निवासी हरगोपाल सिंह (51) पुत्र स्वर्गीय दर्शन सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया।
संसारपुर टैरस (अरविंद): सेना के पुणे मुख्यालय के किक्की सैंटर की इंजीनियरिंग कोर में सिख रैजीमैंट में बतौर सूबेदार मेजर तैनात विधानसभा जसवां परागपुर की ग्राम पंचायत घमरूर के गांव बरनाली निवासी हरगोपाल सिंह (51) पुत्र स्वर्गीय दर्शन सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। सेना के जवान को करीब 5 दिन पहले अचानक तबीयत खराब होने पर आर्मी अस्पताल जालंधर पंजाब में दाखिल करवाया गया था, जहां पिछले कल उन्होंने आखिरी सांस ली। वहीं आज सेना के जवानों व परिजनाें ने उन्हें अश्रुपूर्ण अन्तिम विदाई दी व पैतृक गांव के श्मशानघाट पर पुष्पांजलि अर्पित पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार हरगोपाल अप्रैल माह में सेवानिवृत्त होकर घर आने वाले थे। वह अपने पीछे मां, पत्नी व 3 बच्चे छोड़ गए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here