प्रतिभा सिंह ने लगाया आरोप, बोलीं-सरकारी खर्च पर हो रही भाजपा के केंद्रीय नेताओं व मंत्रियों की आवभगत

Edited By Vijay, Updated: 08 Oct, 2022 10:09 PM

state congress president pratibha singh

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रही है। प्रदेश में सरकारी खर्च पर भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों व नेताओं की आवभगत की जा रही है।

शिमला (भूपिन्द्र): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रही है। प्रदेश में सरकारी खर्च पर भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों व नेताओं की आवभगत की जा रही है। इस पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के मात्र 2 माह का समय बचा है, ऐसे में अपने राजनीतिक लाभ के लिए वर्तमान भाजपा सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन के नाम पर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रही है। इस पर प्रतिभा सिंह ने कड़ा एतराज जताया तथा कहा कि पार्टी के झंडे तले हो रहे इस कार्यक्रम पर चुनाव आयोग को तुरंत रोक लगानी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से प्रदेश में चुनावों की तिथि घोषित कर तुरंत आदर्श आचार संहिता लागू करने की मांग की। 

ईवीएम की सुरक्षा के हों पुख्ता प्रबंध
प्रतिभा सिंह ने चुनाव आयोग से ईवीएम पर कड़ी नजर रखने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा को पुख्ता करने को कहा है, जिससे उसमें कोई सेंधमारी न कर सके , क्योंकि ईवीएम पर हमेशा ही सवाल उठते रहे हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने को कहा है। 

प्रदेश में एक साथ हों चुनाव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव एक साथ करवाए जाने चाहिए क्योंकि प्रदेश के बर्फीले क्षेत्रों में 15 नवम्बर के बाद बर्फबारी की संभावना रहती है। बर्फबारी राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में ही नहीं राज्य के अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर भी होती है, ऐसे में राज्य में चुनाव आयोग को बर्फबारी से पहले एक साथ चुनाव करवाने चाहिए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!