Snow Skating बनी श्रीखंड महादेव की यात्रा, हिमाचल के कल्याण ने Australia में जीता Silver Medal, Himachal Express

Edited By kirti, Updated: 21 Jul, 2019 05:07 PM

srikhand mahadev

श्रीखंड महादेव यात्रा पर भले ही रोक हट गई है लेकिन यहां श्रद्धालु दर्शन के बाद बर्फ पर फिसल कर नीचे उतर रहे हैं। जो उनकी जान को जोखिम में डाल सकता है। जिला मुख्यालय स्थित बालाबेहड़ इलाके में शातिरों ने 2 दोपहिया वाहन उड़ा लिए, जिनमें एक बुलेट...

शिमला: श्रीखंड महादेव यात्रा पर भले ही रोक हट गई है लेकिन यहां श्रद्धालु दर्शन के बाद बर्फ पर फिसल कर नीचे उतर रहे हैं। जो उनकी जान को जोखिम में डाल सकता है। जिला मुख्यालय स्थित बालाबेहड़ इलाके में शातिरों ने 2 दोपहिया वाहन उड़ा लिए, जिनमें एक बुलेट (एच.पी.49-2670) है। बिलासपुर में 4 लाख की आबादी मात्र एक महिला डॉक्टर के हवाले है। खाकी पहनने की चाहत रविवार को जिला ऊना की युवतियों को पुलिस लाइन झलेड़ा में खींच लाई। ग्लोबल इन्वैस्टर मीट से पहले राज्य सरकार ने निवेश का खाका तैयार कर लिया है। बिलासपुर जिला के चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहन पहाड़ी से नीचे लुढ़क गए। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित खबरों से हम आपको अवगत करवाते हैं।

Snow Skating बनी श्रीखंड महादेव की यात्रा
श्रीखंड महादेव यात्रा पर भले ही रोक हट गई है लेकिन यहां श्रद्धालु दर्शन के बाद बर्फ पर फिसल कर नीचे उतर रहे हैं। जो उनकी जान को जोखिम में डाल सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार बर्फ अधिक होने के कारण पार्वती बाग से आगे पूर्व का रास्ता साफ नहीं हो पाया है। इसलिए श्रद्धालु बर्फ के बीच सीधी चढ़ाई चढ़कर श्रीखंड महादेव पहुंच रहे हैं। लेकिन वापसी होते हुए कई जल्दी अंतिम पड़ाव स्थल की ओर पहुंचने की होड़ में इस तरह का जोखिम मोल ले रहे हैं।

एक ही रात में 2 मोटरसाइकिल चोरी
जिला मुख्यालय स्थित बालाबेहड़ इलाके में शातिरों ने 2 दोपहिया वाहन उड़ा लिए, जिनमें एक बुलेट (एच.पी.49-2670) है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए और जबकि दूसरा पल्सर (एच.पी.49-2421) 220 मोटरसाइकिल है, जिसकी कीमत 1.40 लाख रुपए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शातिरों को दबोच लिया जाएगा और चोरीशुदा दोपहिया वाहनों की भी बरामदगी कर ली जाएगी।

JP Nadda के गृह जिला का हाल
जिला बिलासपुर में 4 लाख की आबादी मात्र एक महिला डॉक्टर के हवाले है। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के गृह जिला में स्थित क्षत्रीय अस्पताल में प्रसूती महिला डॉक्टर के उपलब्ध न होने से गर्भवती महिलाओं को मुश्किलों का करना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि पहले अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को दाखिल कर लिया जाता है और डिलीवरी के समय अन्य अस्पतालों के लिए रैफर कर दिया जाता है, जिस कारण लोगों को निजी अस्पतालों की ओर विवशता के कारण रुख करना पड़ता है।

खाकी की चाहत में लड़कियों ने जमकर बहाया पसीना
खाकी पहनने की चाहत रविवार को जिला ऊना की युवतियों को पुलिस लाइन झलेड़ा में खींच लाई। महिला पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 18 महिला कांस्टेबल के पदों के लिए युवतियों ने इस भर्ती में भाग लिया। पुलिस में भर्ती होकर अपना भविष्य संवारने की चाहत में जिला ऊना की युवतियां सुबह पांच बजे से ही पुलिस लाइन झलेड़ा में पहुंचना शुरू हो गई थी। भर्ती को लेकर इन लड़कियों का जोश देखते ही बनता था।

यहां खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं नौनिहाल
सरकारी विद्यालयों में दिन-प्रतिदिन शिक्षा का स्तर कम होता नजर आ रहा है, जिसका का कारण मूलभूत सुविधा न मिलना है। ऐसी सच्चाई से हम आपको आज रू-ब-रू करवाते हैं, जिसे देखकर आप खुद हैरान हो जाएंगे कि प्रशासन और विभाग की कितनी बड़ी लापरवाही सामने आई है। खुले आसमान के नीचे छात्र छाता लेकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। शिक्षा के स्तर को लेकर मंत्री और नेता बड़े-बड़े वायदे भाषणों में कर देते हैं लेकिन जब जमीनी हकीकत सामने आती है तो इन दावों की पोल खुल जाती है।

Global Investors Meet से पहले निवेश का खाका तैयार
ग्लोबल इन्वैस्टर मीट से पहले राज्य सरकार ने निवेश का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत उद्योग विभाग ने उन प्लॉटों की सूची कर ली है, जो खाली है या फिर उनको रद्द कर दिया गया है। ऐसे प्लॉट, शैड और दुकानों की संख्या 600 से अधिक है। इसमें 350 से अधिक प्लॉट खाली पड़े हैं, जबकि 200 से ज्यादा को रद्द किया गया है। औद्योगिक क्षेत्रों सबसे अधिक करीब 90 प्लॉट कांगड़ा जिला में खाली पड़े हैं। इसके अलावा बिलासपुर में 40, चंबा में 56, मंडी में 1, शिमला में 26, ऊना में 72 और सोलन में 56 प्लॉट शामिल है।

सैर करने जाते हैं ये लोग लेकिन घूमते नहीं
लंबे समय तक सरकारी क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद रिटायर होकर घर आने वाला कर्मचारी इसी दुविधा में रहता है कि अब आगे क्या किया जाए। ऐसे कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभरे हैं मंडी के दो सेवानिवृत कर्मचारी। 69 वर्षीय रोशन लाल सहकारिता विभाग से रिटायर हुए हैं जबकि 75 वर्षीय इंद्र देव शर्मा न्याययिक सेवा से। दोनों ही मंडी शहर के पुरानी मंडी वॉर्ड के रहने वाले हैं। रिटायरमेंट के बाद दोनों मित्र रोज सुबह मंडी-स्कोर सड़क पर सुबह की सैर के लिए निकल जाते थे।

पालमपुर की न्यूगल खड्ड में फंसे युवक
पालमपुर के सौरभ वन विहार के निकट न्यूगल खड्ड में दो युवकों को सुरक्षित निकाला गया। ये दोनों युवक शनिवार देर शाम अचानक ऊपरी क्षेत्रों में बारिश होने के कारण न्यूगल खड्ड में काफी पानी आने के कारण इसमें फंस गए। दोनों युवक बिहार व यूपी के रहने वाले हैं तथा हमीरपुर में एक संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं।

पुलिस की मौजूदगी में निगम कर्मियों और तहबाजारियों में धक्का-मुक्की
राजधानी के बाजारों व सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व तहबाजारियों पर कार्रवाई करने गए निगम कर्मियों व तहबाजारियों के बीच शनिवार को खूब बहसबाजी व धक्का-मुक्की हुई। एम.सी. की टीम ने सब्जी मंडी में अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों का जैसे ही सामान जब्त करना शुरू किया, वैसे ही तहबाजारियों व निगम कर्मचारियों के बीच पहले तो बहसबाजी हुई, इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में धक्का-मुक्की हुई, जिससे माहौल गर्मा गया। हालांकि थोड़ी देर में मामला शांत हो गया।

हिमाचल के कल्याण सिंह ने Australia में जीता Silver Medal
हिमाचल के कल्याण सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतकर कर चंबा का नाम रोशन किया है। कल्याण सिंह जब अपने भटियात क्षेत्र के तारागढ़ गांव पहुंचा तो वहां बचत भवन में एक कार्यक्रम के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम जरियाल व उपायुक्त द्वारा उनकी इस उपलब्धि के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

चंडीगढ़-मनाली NH-205 पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर
बिलासपुर जिला के चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहन पहाड़ी से नीचे लुढ़क गए। कार में सवार दोनों चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय कार (HR02AP-8854) स्वारघाट की तरफ से आ रही थी जिसको चालक संजीव कुमार वालिया (50) निवासी हाउस न० 2753 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 17 जगाधरी, (यमुनानगर) हरियाणा चला रहा था। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!