दीवाली पर HRTC चलाएगा 336 स्पैशल बसें, दिल्ली के लिए चलेंगी इतनी बसें

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2019 10:45 PM

special buses on diwali

दीवाली के अवसर पर एचआरटीसी हिमाचल व बाहरी राज्यों के लिए स्पैशल 336 बसें चलाएगा। इसके लिए निगम प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है और बसों के रूट भी निर्धारित कर दिए हैं। यह बसें 24 अक्तूबर से प्रदेश के 17 डिपुओं से चलना शुरू हो जाएंगी।

शिमला: दीवाली के अवसर पर एचआरटीसी हिमाचल व बाहरी राज्यों के लिए स्पैशल 336 बसें चलाएगा। इसके लिए निगम प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है और बसों के रूट भी निर्धारित कर दिए हैं। यह बसें 24 अक्तूबर से प्रदेश के 17 डिपुओं से चलना शुरू हो जाएंगी। निगम ने दिल्ली के लिए 116 बसें चलाई हैं। इसमें 24 अक्तूबर को 18 बसें, 25 अक्तूबर को 44 और 26 अक्तूबर को 54 बसें विभिन्न डिपुओं से चलेंगी। इसी तरह चंडीगढ़ के लिए भी निगम द्वारा बसें चलाई जा रही हैं। 3 दिन लगातार 220 बसें चलेंगी। इसमें 24 अक्तूबर को 56 बसें, 25 अक्तूबर को 82 बसें और 26 अक्तूबर को भी 82 बसें चलेंगी। निगम प्रबंधन ने प्रदेश के बाहरी राज्यों में रहने वाले और हिमाचल में रह रहे बाहरी राज्यों के लिए यह अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है।

धर्मशाला व देहरा के लिए चलेंगी वोल्वो बसें

धर्मशाला व देहरा के लिए स्पैशल बसों के अलावा वोल्वो बसें भी चलाई जाएंगी। निगम प्रबंधन ने प्रदेश के सभी आरएम को निर्देश भी दिए हैं कि दीवाली पर चलाई जा रही स्पैशल बसों की समयसारिणी चरणबद्ध तरीके से करें ताकि दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी जैसे शहरों से समय-समय पर यात्रियों को बस सेवा मिल सके।

लोकल रूटों पर 4 बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें 

दीवाली के दिन हिमाचल के लोकल रूटों पर शाम 4 बजे के बाद एचआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। चालकों व परिचालक निर्धारित समय में बस अड्डों पर खड़ी कर दीवाली मना सकेंगे। लांग रूट सहित बाहरी राज्य के लिए चलाई जाने वाली स्पैशल बसों के चालक व परिचालक यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर दीवाली मना सकेंगे। यह जानकारी एचआरटीसी के एमडी युनुस ने दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!