यहां नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहा घिनौना काम

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Mar, 2019 07:32 PM

solan minor girl rape

सोलन पुलिस के महिला थाना में बलात्कार के 2 मामले दर्ज हुए हैं। दोनों ही मामलों में पीड़ित लड़कियां नाबालिग हैं।

सोलन: सोलन पुलिस के महिला थाना में बलात्कार के 2 मामले दर्ज हुए हैं। दोनों ही मामलों में पीड़ित लड़कियां नाबालिग हैं। एक मामले में लड़की के साथ उसके ही पिता द्वारा बलात्कार करने की शिकायत दर्ज हुई है, जबकि दूसरे मामले में एक नाबालिग लड़की के साथ धर्मपुर में पहले 2 युवकों द्वारा बलात्कार करने व बाद में एक महिला द्वारा लड़की को बड़ी उम्र के मर्दों के साथ भेज कर उनके साथ शारीरिक शोषण करवाने का मामला दर्ज हुआ है। ए.एस.पी. शिव कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पिता ने 2 बार अपनी ही बेटी के साथ दुराचार किया

पुलिस के अनुसार दोनों ही मामले लड़कियों की काऊंसलिंग के दौरान सामने आए हैं। इस आधार पर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार पहली लड़की ने काऊंसलिंग के दौरान जानकारी दी थी कि उसके पिता शराब का सेवन करते हैं और शराब पीकर उसकी मां के साथ मारपीट करते हैं। इसी दौरान उसके पिता ने 2 बार अपनी ही बेटी के साथ दुराचार किया। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी मिस्त्री का कार्य करता है और उसने अपनी बेटी के साथ 2 बार बलात्कार किया। काऊंसङ्क्षलग के दौरान पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके पिता ने हथौड़े से उसकी माता पर वार किया, जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह घर पर नहीं रहती है। लड़की ने मामले की जानकारी परिवार के सदस्यों को उसके साथ पिता द्वारा किए गए अत्याचार को लेकर भी दी लेकिन सभी ने उसे चुप रहने को कहा ताकि इससे घर की बदनामी न हो ।

चाकू दिखाकर झाडिय़ों में ले जाकर बलात्कार करवाया

 वहीं, दूसरा मामला पुलिस ने दर्ज किया है, जिसमें आरोप है कि एक 15 वर्षीय नाबालिगाके साथ पहले पिकअप चलाने वाले 2 युवकों ने बलात्कार किया। उसके बाद घर के पास ही रहने वाली एक आन्टी ने उसे बुलाकर चाकू दिखाकर झाडिय़ों में ले जाकर एक बड़ी उम्र के मर्द से बलात्कार करवाया तथा उसके बाद कई मर्दों के साथ बलात्कार करवाती थी। इसके बदले उसे टॉफी चॉकलेट व अन्य लालच दिए जाते रहे। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!