हिमाचल की चोटियों पर हिमपात, तापमान में गिरावट से शीतलहर बढ़ी

Edited By Vijay, Updated: 12 Dec, 2023 11:34 PM

snowfall on peaks of himachal cold wave intensifies

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को हिमाचल के ऊंचे इलाकों पर बर्फबारी हुई है, जिससे शीतलहर बढ़ गई है। प्रदेश के रोहतांग और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है।

शिमला (संतोष): पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को हिमाचल के ऊंचे इलाकों पर बर्फबारी हुई है, जिससे शीतलहर बढ़ गई है। प्रदेश के रोहतांग और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला सहित मध्य व मैदानी इलाकों में आसमान पर बादलों ने डेरा डाले रखा, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री रिकार्ड किया गया है और प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सामान्य से माइनस 2.6 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। 

राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री रहा और शिमला में अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में सामान्य से माइनस 0.7 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों केलांग में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री रहा और यहां पर माइनस 6.7 डिग्री तापमान लुढ़का है, जबकि कल्पा में अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री रहा और यहां पर माइनस 6.1 डिग्री पारा गिरा है। प्रदेश में समधो में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री रहा, जबकि कल्पा में माइनस 2.4 डिग्री तापमान रहा है। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रहा है। राजधानी शिमला में अब पानी जमने लगा है और आसपास के क्षेत्रों में कोहरे ने अपना आवरण बना लिया है।

जहां एक ओर प्रदेश के जनजातीय इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे चला हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों का न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम है। ऊना में 3, सोलन में 1.6, सुंदरनगर में 0.1, मंडी में 1.7, बरठी में 4 डिग्री न्यूनतम तापमान चला हुआ है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों भुंतर में 1.6, मनाली 1.2, डल्हौजी 4.4, कुफरी 2.2, नारकंडा 0.5, रिकांगपिओ 0.6, सराहन 3.5 में डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. सुरिंद्र पाल ने कहा कि 16 दिसम्बर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इस दिन मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा व हिमपात होने की संभावनाएं हैं, जबकि मैदानी इलाकों का मौसम साफ रहेगा। उसके बाद 17 व 18 दिसम्बर को मौसम सभी क्षेत्रों में साफ व शुष्क बना रहेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!