बर्फबारी के बाद अब शिमला के लोगों को सता रहा ये डर (Video)

Edited By Vijay, Updated: 14 Dec, 2019 07:19 PM

शिमला में बर्फबारी के बाद लोगों मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सुबह सड़कों पर बर्फ होने के बाद शहर में बसों के पहिए जाम हो गए थे। नगर निगम द्वारा सभी सड़कों और रास्तों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है और सभी रास्तों से बर्फ हटा भी दी है।

शिमला (तिलक राज): शिमला में बर्फबारी के बाद लोगों मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सुबह सड़कों पर बर्फ होने के बाद शहर में बसों के पहिए जाम हो गए थे। नगर निगम द्वारा सभी सड़कों और रास्तों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है और सभी रास्तों से बर्फ हटा भी दी है। बर्फ हटने के बाद सड़क पर फिसलन भी बढ़ गई। नगर निगम द्वारा शहर में बर्फ हटाने के लिए मशीनरी और मजूदर लगाए गए हैं। सुबह जहां सबसे पहले अस्पतालों के रास्तों को आवाजाही के लिए खोला गया, वहीं दोहपर तक शहर की सभी सड़कों से बर्फ हटा दी गई। शहर के जाखू मार्ग की सड़क को छोड़कर अन्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। शहर में करीब सुबह के 9 बजे दूध-ब्रैड की सप्लाई भी पहुंच गई थी।
PunjabKesari, MC Inspection Image

नगर निगम के आयुक्त पंकज राय ने कहा कि रात को बर्फबारी होने के बाद से ही जेसीबी बर्फ हटाने के लिए लगा दी थी और सुबह सबसे पहले तीनों अस्पतालों के लिए मार्ग खोले गए हैं। लिंक रोड पर मजदूरों को बर्फ हटाने के लिए लगाया गया है और जिन सड़कों पर फिसलन हो रही है वहां पर रेत डाली जा रही है ताकि वाहन स्किड न हों।
PunjabKesari, Municipal Commissioner Image

बता दें शिमला में रात को करीब 8 सैंटीमीटर बर्फबारी हुई है। रात को बर्फ गिरने से सुबह वाहनों की आवाजाही बन्द हो गई थी। सुबह कोई भी बस शहर में नहीं चल पाई। शहर के सभी सड़कें सुबह बंद पड़ी थीं, जिसके चलते लोगों को पैदल ही अपने कार्यों के लिए निकलना पड़ा। वहीं ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही अभी भी बन्द पड़ी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!