बिलासपुर के जुखाला में पंजाब का तस्कर काबू, आराेपी के कब्जे से नशे की खेप बरामद

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2025 04:34 PM

smuggler arrested with hashish

पुलिस थाना बरमाणा के तहत आने वाले जुखाला में नम्होल पुलिस चौकी की टीम ने एक तस्कर से 781.82 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार गत देर सायं नम्हाेल पुलिस चौकी की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

बिलासपुर (बंशीधर): पुलिस थाना बरमाणा के तहत आने वाले जुखाला में नम्होल पुलिस चौकी की टीम ने एक तस्कर से 781.82 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार गत देर सायं नम्हाेल पुलिस चौकी की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम जुखाला स्थित पैट्रोल पंप के पास पहुंची तो एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा देखा। इस पर पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसके बैग की तलाशी ली तो उससे यह चरस बरामद की। इलैक्ट्राॅनिक तराजू पर वजन करने पर यह 781.82 ग्राम पाई गई। 

आरोपी की पहचान 51 वर्षीय जरनैल सिंह निवासी निक्कू नंगल तहसील आनदंपुर साहिब जिला रोपड़ (पंजाब) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को चरस के आरोप में गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध थाना बरमाणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की आगामी जांच नम्हाेल पुलिस द्वारा की जा रही है। आरोपी से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह चरस कहां से लेकर आया था तथा इसे कहां लेकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि नशे के सौदागरों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!