श्रीकांत शर्मा हिमाचल भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त, संजय टंडन को सह-प्रभारी बनाया

Edited By Vijay, Updated: 27 Jan, 2024 05:30 PM

shrikant sharma appointed as himachal bjp lok sabha election incharge

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्रीकांत शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा संजय टंडन को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

शिमला (कुलदीप): आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्रीकांत शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा संजय टंडन को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव महासचिव अरुण सिंह की तरफ से इस आशय संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में हिमाचल भाजपा अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है तथा संगठनात्मक स्तर पर आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय करने के अलावा अलग-अलग स्तर पर नियुक्तियां की जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने श्रीकांत शर्मा को प्रभारी एवं संजय टंडन को सह-प्रभारी नियुक्त करने के लिए बधाई दी है।

किसान मोर्चा संसदीय क्षेत्र व जिला प्रभारियों की भी नियुक्तियां
भाजपा की तरफ से इसके अलावा किसान मार्चा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं जिला प्रभारियों की भी नियुक्तियां की गई हैं। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा की तरफ से यह नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत रविंद्र परिहार शिमला, बलवंत ठाकुर हमीरपुर, संजय ठाकुर कांगड़ा व अखिलेश कपूर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, साथ ही 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। इसमें यशवीर जस्टा किन्नौर, चमन सिंह डढवाल पालपमुर, अजय शर्मा ऊना, रामेश्वर शर्मा सोलन, संजय कपूर चम्बा, कमल ठाकुर कुल्लू, भागीरथ धरवाल सुंदरनगर, सुनील ठाकुर महासू, संजीव शर्मा टिंका देहरा, डाॅ. राकेश मिन्हास कांगड़ा, सतपाल सिंह नूरपुर, वेद ठाकुर मंडी, महेश सिपहिया हमीरपुर, महेंद्र काल्टा सिरमौर, हेमराज शर्मा लाहौल-स्पीति, सुनील चौहान बिलासपुर एवं प्रेम राज को शिमला जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह आगामी समय में पार्टी स्तर पर अन्य संगठनात्मक नियुक्तियां भी की जाएंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!