Edited By kirti, Updated: 21 Jun, 2018 03:01 PM
शूलिनी मेले दौरान शहर में कानून व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर को 5 सैक्टरों में बांट दिया गया है। हर सैक्टर का प्रभारी एक नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह जानकारी एसपी मधुसूदन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए...
सोलन: शूलिनी मेले दौरान शहर में कानून व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर को 5 सैक्टरों में बांट दिया गया है। हर सैक्टर का प्रभारी एक नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह जानकारी एसपी मधुसूदन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियों पूरी कर ली हैं। जिला पुलिस के अलावा मेले में सुरक्षा के लिए रिजर्व बटालियन भी तैनात रहेगी। करीब 400 पुलिस कर्मचारियों को मेल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। सोलन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.राजीव सहजल की उपस्थिति में एस.पी.ने यह जानकारी दी है।