पोस्ट ग्रैजुएट और अंडर ग्रैजुएट कोर्सिज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का शैड्यूल जारी

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Apr, 2024 06:34 PM

shimla post graduate admissions schedule released

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रैजुएट और अंडर ग्रैजुएट कोर्सिज 2024-25 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का शैड्यूल जारी किया है। इसके तहत एम.टी.टी.एम., यू.आई.टी., बी.बी.ए., एच.पी.यू. मैट की प्रवेश परीक्षा 16 मई को आयोजित की जाएगी।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रैजुएट और अंडर ग्रैजुएट कोर्सिज 2024-25 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का शैड्यूल जारी किया है। इसके तहत एम.टी.टी.एम., यू.आई.टी., बी.बी.ए., एच.पी.यू. मैट की प्रवेश परीक्षा 16 मई को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही एफ.वाई.आई.सी. टी.टी.एम., एम.सी.ए., एम.ए. पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बी.सी.ए. की प्रवेश परीक्षा 17 मई, बी.एच.एम., एम.ए. हिंदी, एम.ए. संस्कृत की प्रवेश परीक्षा 18 मई को होगी।

एम.पी.एड. के लिए ग्राऊंट टैस्ट 18 व 19 मई को होगा। इसके अलावा एम.ए. योगा, एम.ए. सोशलॉजी, एम.एड. और एम.ए. के लिए 20 मई, एम.एससी. कैमिस्ट्री, एम.एससी. गणित, एम.एससी. जूलॉजी के लिए 21 मई, एम.एससी. फिजिक्स, एम.एससी. बोटनी, एम.कॉम., एम.ए. पॉलिटिकल साइंस के लिए 22 मई, एलएल.बी और एम.ए. इंगलिश के लिए 24 मई, एम.ए. इकोनॉमिक्स, एम.ए. हिस्ट्री व एम.ए. साइकोलॉजी के लिए 25 मई, एम.पी.एड. एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी, एम.एससी. बॉयोटैक्नोलॉजी के लिए 27 मई, एम.ए. सोशल वर्क, एम.ए. विजुअल आर्ट्स, म्यूजिक, एम.ए. जियोग्राफी के लिए 28 मई, एम.ए. ग्रामीण विकास, एम.ए. जे एंड एम.सी., एम. टैक (सी.एस.) के लिए 29 मई, एम.एफ.ए. (पी.एम. एंड पी.), एम.एससी. एन्वायरनमैंटल साइंस, एम.बी.ए. रूरल डिवैल्पमैंट के लिए 30 मई को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। बी.एड. की 6 जून और एलएल.एम. की प्रवेश परीक्षा 16 सितम्बर को ली जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!