राजनीतिक गुटों की लड़ाई बना किसान आंदोलन : कश्यप

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Dec, 2020 06:00 PM

shimla political fighting peasant movement

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन राजनीतिक गुटों की लड़ाई बनकर रह गया है।

शिमला (कुलदीप): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन राजनीतिक गुटों की लड़ाई बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के नाम पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कोविड-19 मैंनेजमैंट को लेकर भी राहुल गांधी और विपक्षी दलों की तरफ से फैलाया जा रहा भ्रम भी टूट गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में प्रदेश भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। सुरेश कश्यप यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को लेकर भी विपक्ष भ्रम फैला रहा था, लेकिन कोरोना काल में इनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 80 करोड़ गरीबों तक 8 महीनों तक लगातार अनाज पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण रोजगार के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को गांव में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए।

इतना ही नहीं कोरोना काल में किसानों को भी हर संभव मदद उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि 3 कृषि कानून भी किसान हितों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इससे किसानों को बिचौलियों और फसल बेचने की बंदिशों से आजादी मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश का किसान नए कृषि कानूनों के महत्व को समझता है। विभिन्न राज्यों से आए किसान प्रतिनिधियों ने इन बिलों को अपना समर्थन देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि किसानों के नाम पर किए जा रहे आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि किसान अब कहने लगे हैं कि कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित में हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाना चाहिए।

25 को बूथ स्तर पर मनाया जाएगा सुशासन दिवस
सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा 25 दिसम्बर को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को बूथ स्तर पर सुशासन दिवस के रुप में मनाएगी। इस दिन भाजपा बड़े स्तर पर सैनिटाइजर एवं मासिक वितरण के कार्यक्रम करेगी। प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर एवं प्रदेश सचिव पायल वैद्य भी इस अवसर पर उपस्थित थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!