हिमाचल में 8 जुलाई तक जमकर बरसेंगे मेघ, भारी वर्षा का यैलो अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Jul, 2024 09:00 PM

shimla himachal rain alert

हिमाचल में आगामी दिनों में मानसून खूब बरसेगा। प्रदेश में लगभग एक हफ्ते तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है।

शिमला (राजेश): हिमाचल में आगामी दिनों में मानसून खूब बरसेगा। प्रदेश में लगभग एक हफ्ते तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 8 जुुलाई तक भारी वर्षा व वज्रपात का यैलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग ने हिमाचल आने वाले पर्यटकों को भूस्खलन संभावित इलाकों और नदी-नालों के समीप न जाने की हिदायत दी है। हिमाचल में सोमवार रात को जमकर बारिश हुई, हालांकि मंगलवार को धर्मशाला और नाहन को छोड़कर अन्य हिस्सों में मौसम साफ बना रहा। वहीं शिमला में दिनभर धुंध छाई रही। इसके अतिरिक्त बीते 24 घंटों में आरएल बीबीएमबी में सर्वाधिक 77 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कांगड़ा में 75, नयनादेवी में 44, बरठीं में 41, चुवाड़ी में 35, बरठीं में 34, अघार में 32, धर्मशाला में 30, सैंज में 29, जोगिंद्रनगर में 28, गोहर में 25, ऊना व रामपुर में 22, मंडी में 16 और पंडोह में 15 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है।

तापमान में हल्की गिरावट दर्ज
प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने से मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शिमला में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह सुंदरनगर में 32.5 डिग्री, भुंतर में 36.4 डिग्री, कल्पा में 24.9 डिग्री, धर्मशाला में 28.5 डिग्री, ऊना में 35.6 डिग्री, नाहन में 27 डिग्री, सोलन में 27.5 डिग्री, मनाली में 28.2 डिग्री, कांगड़ा में 32.9 डिग्री, मंडी में 31.8 डिग्री, बिलासपुर में 33.9 डिग्री, हमीरपुर में 32.5 डिग्री, चम्बा में 36.3 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 26.2 डिग्री, कुफरी में 21.4 डिग्री, नारकंडा में 19 डिग्री, भरमौर में 31.2 डिग्री और रिकांगपिओ में तापमान 30.2 डिग्री सैल्सियस रहा।

क्या कहते हैं विभाग के निदेशक
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौसम 8 जुलाई तक खराब बना रहेगा। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। कई हिस्सों में तेज हवाओं के चलने की आशंका है।

बारिश शुरू होते ही भूस्खलन से सड़कें बंद
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मंगलवार शाम तक राज्य में भूस्खलन से 6 सड़कें बंद हैं। इनमें मंडी जिला में 5 और कांगड़ा जिला में एक सड़क अवरुद्ध है। मंडी जिला के करसोग उपमंडल में 3 और सुंदरनगर व बालीचौकी में एक-एक सड़क बंद है। कांगड़ा जिला के इंदौरा उपमंडल में भी एक सड़क पर आवागमन ठप्प है। वहीं आसमानी बिजली गिरने की वजह से चम्बा जिला में 3 ट्रांसफार्मर बंद हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आगामी 24 घंटे में सड़कें खोल दी जाएंगी वहीं बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!