दिल्ली में पार्टी नेताओं से मिले सुक्खू, प्रतिभा सिंह भी पहुंची

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Mar, 2024 07:45 PM

shimla delhi party leaders sukhu met

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को दिल्ली में होगी। ऐसे में बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह भी दिल्ली पहुंच गई है। वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली में ही मौजूद रहे...

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को दिल्ली में होगी। ऐसे में बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह भी दिल्ली पहुंच गई है। वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली में ही मौजूद रहे और उन्होंने कई पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की। देखा जाए तो दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए दी जाने वाली पार्टी की गारंटिया और चुनावी प्रत्याशियों के नामों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। इसके बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हो सकती है,जिसमें लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर मोहर लगाई जाएगी। ऐसे में हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशियों पर भी उसी बैठक में मोहर लगेगी। वहीं नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी है और उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप नीतियों व कार्यक्रमों को तैयार किया जा रहा है।

राज्य सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और वर्ष 2032 तक इसे देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। सी.एम. ने कहा कि अपनी गारंटी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा की है। योजना के तहत फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि महिलाएं इस योजना का जल्द लाभ उठा सकें। सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। अपने वायदे के अनुरूप प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को ओ.पी.एस का तोहफा दिया है। लगभग 5 हजार कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पैंशन मिलनी आरंभ हो गई है।

स्टार्ट-अप योजना आरंभ की, दूध पर एम.एस.पी.
सी.एम. ने कहा कि युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना आरंभ की गई है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम शुरू किया जाएगा, जिससे विशेष रुप से गांवों के बच्चों को लाभ होगा। दूध पर एम.एस.पी. देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से गांरटियों को पूरा कर रही है।

जल्द घोषित कर दिए जाएंगे प्रत्याशी: प्रतिभा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा ङ्क्षसह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर चुकी है। लोकसभा सभा के साथ ही 6 विधानसभा में होने वाले उपचुनाव भी पार्टी के लिए काफी अहम है। सोमवार को दिल्ली रवाना होने से शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा ङ्क्षसह ने कहा कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों को लेकर दिल्ली में बैठक होनी है। जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जिन्हें भी प्रत्याशी तय करेगी, उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी एकजुट होकर काम करेंगे।

राजनीति में चुनौतियां
प्रतिभा सिंह ने एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति में कई तरह की चुनौतियां आती है और कांग्रेस पार्टी हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक अन्य सवाल के जवाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा दावा कर सकती है लेकिन कांग्रेस पार्टी भी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी और लोकसभा चुनाव के साथ ही विधान सभा के उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!