पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा सहित प्रदेश में 3 की कोरोना से मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Sep, 2020 08:19 PM

shimla corona 3 deaths

हिमाचल पर कोरोना का कहर बरप गया है। प्रदेश में फिर तीन लोगों की मौत हुई है। यहां सबसे बड़ी बात तो यह है कि विधानसभा क्षेत्र नाहन की हिमाचल प्रदेश में भाजपा की कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री रहीं श्यामा शर्मा करीब 70 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह...

शिमला (जस्टा): हिमाचल पर कोरोना का कहर बरप गया है। प्रदेश में फिर तीन लोगों की मौत हुई है। यहां सबसे बड़ी बात तो यह है कि विधानसभा क्षेत्र नाहन की हिमाचल प्रदेश में भाजपा की कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री रहीं श्यामा शर्मा करीब 70 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई हंै। श्यामा शर्मा की तबीयत बिगडऩे के चलते उन्हें नाहन मैडीकल कालेज लाया गया था, लेकिन वहां से उन्हें चंडीगढ़ रैफर कर दिया था। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वहीं नेरचौक मैडीकल कालेज में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें एक 60 वर्षीय महिला है।

इस महिला को मनाली से 19 सितम्बर को नेरचौक लाया गया था और उसकी मौत हो गई जबकि दूसरे मामले में शहर के समखेतर बाजार के 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बुजुर्ग को 20 सितम्बर को शाम करीब साढ़े 6 बजे दाखिल किया गया था। इसके बाद बुजुर्ग का रैपिड एंटीजन टैस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग को खांसी और बुखार था। अब प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 123 पहुंच गया है। प्रदेश में लगातार हो रही मौतों से अब लोगों के होश उड़ गए हैं। यहां पर सबसे बड़ी बात तो यह है कि जहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है, वहीं मौतों का आंकड़ा भी अब रोजाना बढ़ता ही जा रहा है, वहीं कोरोना से जंग जीतने के बाद जल शक्ति विभाग मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सोमवार को प्रदेश सचिवालय पहुंचे व अपना कार्यभार संभाला।

विधानसभा अध्यक्ष व परिवहन मंत्री हुए क्वारंटाइन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर क्वारंटाइन हो गए हैं। विपिन सिंह परमार ने कहा कि वे शिमला में सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के संपर्क में आए थे। उन्होंने कहा कि वे उनके नजदीक तो नहीं बल्कि उनके सामने खड़े हुए थे। ऐसे में एहतियात के तौर पर वे क्वारंटाइन हो गए हैं, वहीं बिक्रम सिंह ठाकुर के चालक के पॉजिटिव आने के चलते वे अपने स्टाफ सहित तीन दिनों के लिए क्वारंटाइन हो गए हैं।

खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष सहित 140 नए पॉजिटिव
खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया सहित प्रदेश में 140 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हंै। संक्रमितों में बिलासपुर के 5, चम्बा के 23, हमीरपुर के 18, कांगड़ा के 22, लाहौल-स्पीति के 12, मंडी के 23, शिमला का 1, सिरमौर के 21, सोलन के 9 और ऊना के 6 मरीज शामिल हैं। सभी संक्रमितों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती करवा दिया गया है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12,269 पहुंच गया है। पुरुषोतम गुलेरिया ने सोशल मीडिया पर खुद संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में आए सभी भाजपा कार्यकर्ता अपना टैस्ट करवाएं। बताया जा रहा है कि पुरुषोतम गुलेरिया बीते तीन दिनों से रोहड़ू व चौपाल क्षेत्र के दौरे पर थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!