केंद्र सरकार रच रही षड्यंत्र, कांग्रेस ने विरोध में निकाला मशाल जुलूस

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Mar, 2024 11:39 PM

shimla congress protest torch procession

लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल भाजपा के टिकटों पर दिल्ली में सोमवार देर सायं फिर मंथन हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश चुनाव समिति से जुड़े नेताओं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, लोकसभा चुनाव प्रदेश...

शिमला (कुलदीप): लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल भाजपा के टिकटों पर दिल्ली में सोमवार देर सायं फिर मंथन हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश चुनाव समिति से जुड़े नेताओं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह-प्रभारी संजय टंडन सहित अन्य नेताओं के भाग लेने की सूचना है। यह दूसरा मौका है जब प्रदेश के टिकटों को लेकर दिल्ली में चर्चा हुई। ऐसा माना जा रहा है कि इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में गठित संसदीय बोर्ड टिकटों पर अंतिम मुहर लगाएगा। इसमें पार्टी के आधार पर किए गए सर्वे एवं पार्टी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट तथा प्रदेश भाजपा नेताओं से मिले फीडबैक को भी आधार बनाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर जारी की जाने वाली अंतिम सूची में हिमाचल प्रदेश के चारों टिकट फाइनल हो सकते हैं। भाजपा टिकट के लिए पहले से चल रहे नामों के अलावा कांग्रेस के बागियों के विकल्पों पर भी चर्चा होने की सूचना है। हालांकि इसके दो पहलू हैं। पहला यह कि भाजपा टिकट उन्हीं नेताओं को देगी, जिनसे कैडर में किसी तरह की नाराजगी न हो। दूसरा यह कि कांग्रेस के बागियों के विकल्प पर उसी स्थिति में कोई निर्णय होगा, जब उनसे संबंधित सुप्रीम कोर्ट मामले में किसी तरह की स्थिति स्पष्ट होगी।

इन नामों पर चल रहा मंथन
भाजपा में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अब तक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का टिकट लगभग फाइनल है। कांगड़ा से भाजपा का टिकट बदलना तय है, क्योंकि मौजूदा सांसद किशन कपूर पूरी तरह से सक्रिय नजर नहीं आए। ऐसे में कांगड़ा से प्रदेश महामंत्री व गद्दी नेता त्रिलोक कपूर टिकट के प्रमुख दावेदार हैं। इसके अलावा राजीव भारद्वाज के साथ कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा जैसे विकल्प भी भाजपा के पास मौजूद हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अलावा अजय राणा और बिहारी लाल के नाम चर्चा में हैं। इसी तरह शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप के अलावा डा. राजीव सहजल का नाम सुर्खियों में है। इस सीट पर विधायक रीना कश्यप का नाम भी अब तक विकल्प के रूप में चल रहा था। बदले सियासी घटनाक्रम में उनके नाम को तभी आगे किया जाएगा, जब सियासी गणित को जोड़कर कोई निर्णय लिया जाएगा। जयराम, बिंदल व अनुराग सहित अन्य नेता चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए।

पहले से चल रहे नामों के अलावा बागियों पर भी चर्चा
भाजपा टिकट के लिए पहले से चल रहे नामों के अलावा कांग्रेस के बागियों के विकल्पों पर भी चर्चा होने की सूचना है। हालांकि इसके दो पहलू हैं। पहला यह कि भाजपा टिकट उन्हीं नेताओं को देगी, जिनसे कैडर में किसी तरह की नाराजगी न हो। दूसरा यह कि कांग्रेस के बागियों के विकल्प पर उसी स्थिति में कोई निर्णय होगा, जब उनसे संबंधित सुप्रीम कोर्ट मामले में किसी तरह की स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!