Edited By Kuldeep, Updated: 05 Mar, 2024 10:14 PM
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर एक सोची-समझी रणनीति के तहत जनता को धोखा देने के लिए घोषणाएं करने का आरोप लगाया है।
शिमला (ब्यूरो): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर एक सोची-समझी रणनीति के तहत जनता को धोखा देने के लिए घोषणाएं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने 15 माह के कार्यकाल में अपनी विभिन्न गारंटियों को पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तथा अब चुनाव करीब देख पिछले कल सी.एम. ने बयान दिया कि हर बहन को 1500 रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। उन्होंने सवाल किया कि सदन में 5 दिन पहले जो बजट पारित किया गया उसमें महिलाओं को 1500 रुपए देने के लिए बजट का प्रावधान क्यों नहीं किया गया। अब उन्हें एकाएक क्यों बहनों को 1500 रुपए देने की याद आ गई।