भाजपा के 9 विधायकों ने दिया नोटिस का जवाब

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Mar, 2024 08:29 PM

shimla bjp mla notice

प्रदेश भाजपा के 9 विधायकों ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश होकर नोटिस दिया। जवाब देने से पहले विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के कार्यालय में उनकी अध्यक्षता में भाजपा विधायकों की बैठक हुई।

शिमला (भूपिन्द्र): प्रदेश भाजपा के 9 विधायकों ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश होकर नोटिस दिया। जवाब देने से पहले विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के कार्यालय में उनकी अध्यक्षता में भाजपा विधायकों की बैठक हुई, जिसमें नोटिस को लेकर चर्चा हुई तथा उसके बाद 9 विधायक विधापसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश हुए। याद रहे कि कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी की शिकायत पर विधानसभा सचिवालय की ओर से भाजपा के 9 विधायकों विधायक इंद्र सिंह गांधी, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार, हंस राज, सतपाल सिंह सत्ती, दीप राज, त्रिलोक जंवाल, लोकेंद्र कुमार तथा सुरेंद्र शौरी को नोटिस जारी किए थे। नोटिस का जवाब देने के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि गत बजट सत्र के दौरान सदन की अवमानना के लिए प्रिवलेज कमेटी ने भाजपा के कुछ विधायकों को नोटिस जारी किए थे। परमार ने कहा कि विधानसभा के संचालन के नीति निर्देशिका के अनुसार विधानसभा चलती है। हम आसन का मान सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों के खिलाफ नाहन के विधायक की शिकायत पर जो नोटिस दिए थे उसका जवाब उन्होंने विधानसभा सचिवालय में विस्तार से दे दिया है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र गत 28 फरवरी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था। उसके बाद 14 मार्च को भाजपा के 9 सदस्यों को नोटिस दिया जाता है। यह नोटिस संविधान के नियम 79 के तहत दिया था, जिसमें 321, 323 व 299 धाराएं लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी 9 सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से सचिवालय व विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में जाकर विस्तारपूर्वक अपना पक्ष रखा है। हमसे जिन धाराओं के तहत जो स्पष्टीकरण मांगा गया था, उसका जवाब दिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!