Edited By Vijay, Updated: 09 Feb, 2019 10:29 PM
जिला के जौहडज़ी में पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जब पुलिस गश्त पर थी तो इस दौरान जौहडज़ी के नजदीक एक व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़ गया और सड़क से नीचे उतरने लगा।
सोलन (अमित): जिला के जौहडज़ी में पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जब पुलिस गश्त पर थी तो इस दौरान जौहडज़ी के नजदीक एक व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़ गया और सड़क से नीचे उतरने लगा। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम सिधु राम (68) निवासी कांगड़ा बताया। जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसके पास से 430 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी भेड़-बकरियां चराने का कार्य करता है।