शाहनवाज ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, वीरभद्र पर भी साधा निशाना

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Nov, 2017 12:45 AM

shahnawaz attack on rahul gandhi  also target on virbhadra

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया है कि....

शिमला: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी समय में हिमाचल प्रदेश में आने से कतरा रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस के युवराज पार्टी की संभावित हार को भांपते हुए प्रचार में आने से कतरा रहे हैं। शाहनवाज हुसैन यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड चुनाव में भी कांग्रेस को अपनी हार का आभास पहले से था, जिस कारण राहुल गांधी की तस्वीर पोस्टर से गायब थी। 

कहीं मुख्यमंत्री तो नहीं कर रहे रोकने का प्रयास 
उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब में भी कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने उनको चुनाव में आने से पहले रोका था। उन्होंने अंदेशा जताया कि प्रदेश में कहीं मुख्यमंत्री तो नहीं उनको यहां आने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के युवराज अखिलेश यादव को लेकर डूब गए। जिस राज्य से सोनिया गांधी और राहुल गांधी स्वयं सांसद हैं, वहां पर कांग्रेस पार्टी महज 7 सीटों पर सिमट गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में राहुल गांधी को अपने नेताओं पर विश्वास नहीं है। इसी कारण वे गैर-राजनीतिक संगठनों का सहयोग ले रहे हैं। 

शक के दायरे में है मुख्यमंत्री का परिवार 
वीरभद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री का परिवार शक के दायरे में है। सरकार के मुखिया जमानत पर चल रहे हैं और विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। कांग्रेस ने पिछले घोषणा पत्र के 108 बिंदुओं पर अमल तक नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा घोषणा पत्र को हार का दस्तावेज करार दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश के तकदीर व तस्वीर को सुधारने वाला है। भाजपा ने इस चुनाव में जो वायदे किए हैं, वे हर हाल में पूरे किए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा आजीवन सहयोग निधि से चलती है और चुनाव में खर्च किए गए एक-एक पैसे का हिसाब दिया जाएगा। 

सुरजेवाला के आरोपों को नकारा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला की तरफ से लगाए आरोपों को नकारा। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था आई.सी.यू. में बताने वाले सुर्जेवाला को यह ज्ञात होना चाहिए कि विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ पायदान को छू लिया है। जी.एस.टी. को लेकर लगाए गए कांग्रेस के आरोपों को भी उन्होंने नकारा। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. कौंसिल में सभी दलों के मुख्यमंत्री सदस्य हैं तथा इसमें सामूहिकता से निर्णय होता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!