उफनती नदी में फंसे 21 लोग, 8 घंटे चला Rescue Operation

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Sep, 2017 12:04 PM

see in the picture how people trapped in death

यमुना नदी में गत दिनों से भारी बारिश का प्रकोप लगातार जारी है। तेज बारिश के कारण ...

नाहन (सतीश): यमुना नदी में फंसे 21 लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया है। गुज्जर समुदाय के ये लोग यमुना नदी की लहरों में फंस गए थे। इलाके में कई दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से यमुना उफान पर है और ये सभी लोग जलधारा के बीच में फंस गए। फंसे 21 लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। लोगों ने जब इन्हें नदी के बीचों बीच फंसे देखा तो प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद देहरादून से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। इस टीम ने बोट और रस्सियों की मदद से इन सभी लोगों को किनारे पर लाया। रेस्क्यू ऑपरेशन में हिमाचल और उत्तराखंड की पुलिस ने भी मदद की।

PunjabKesari

8 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
बताया जा रहा है कि ये लोग रात को ही यमुना नदी के बीच बने टापू पर फंस गए थे। रात को करीब दो बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। ये केस सिंहपूरा चौकी के पास हुआ जो हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा से सटा हुआ है। एनडीआरएफ ने 8 घंटे की मशक्कत के बाद इन लोगों को बाहर निकाला। बचाए गए लोगों में 11 बच्चे, 6 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल हैं।


PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!