शिमला जुटे वैज्ञानिक, जल संकट और जलवायु परिवर्तन को लेकर हुआ मंथन (Video)

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2019 05:13 PM

जल संकट और जलवायु परिवर्तन को लेकर पूरे देश में मंथन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश भी लगातार ग्लेशियर पिघलने और लैंडस्लाइड जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, जिसका कारण जलवायु परिवर्तन भी है।

शिमला (योगराज): जल संकट और जलवायु परिवर्तन को लेकर पूरे देश में मंथन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश भी लगातार ग्लेशियर पिघलने और लैंडस्लाइड जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, जिसका कारण जलवायु परिवर्तन भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलवायु परिवर्तन का बहुत बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे जलवायु परिवर्तन पर पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने शिमला में विभिन्न विभागों के साथ 3 दिन की कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें कई वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार सांझा किए।  कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन के नुक्सान और उससे निपटने के लिए क्या किया जाए, इसको लेकर सुझाव भी दिए।
PunjabKesari, Workshop Image

हर साल कम हो रही पानी की उपलब्धता

पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक डी.सी. राणा ने बताया कि क्लाइमेट चेंज के कारण कृषि, बागवानी, पानी, वन और प्रकृति पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है, जिसमें पानी एक बहुत बड़ा संकट है। हर साल पानी की उपलब्धता कम हो रही है जोकि चिंता का विषय है। तापमान में बढ़ौतरी हो रही, जिससे प्राकृतिक स्त्रोत भी खत्म हो रहे हैं। इससे कृषि और बागवानी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इस समस्या से कैसे निपटा जाए इसको लेकर वैज्ञानिकों के साथ विभागों के अधिकारियों ने चर्चा की है ताकि भविष्य में नुक्सान को कम किया जा सके।
PunjabKesari, Director Image

हिमाचल में तेजी से पिघल रहे ग्लेश्यिर

प्रदेश में ग्लेशियर भी तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे नदी-नालों में जलस्तर तो बढ़ रहा है लेकिन भविष्य में पानी की कमी हो सकती है। जलवायु परिवर्तन से बचने के लिए लोगों को अभी से तैयार होना पड़ेगा और बारिश का पानी स्टोर करना होगा। प्रदेश में पिछले 18 वर्षों में करीब 20 मीटर ग्लेशियर कम हुए हैं जोकि चिंता का विषय है। विभाग स्नो हार्वेस्टिंग पर भी काम कर रहा है ताकि ग्लेशियर बच सकें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!