Edited By Jyoti M, Updated: 26 Jun, 2025 04:29 PM

तीसा में जलशक्ति विभाग के जेई का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। अभी तक जेई की मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस द्वारा शव कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तीसा चम्बा मुख्य मार्ग के...
हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर जिले के स्कूलों में एक बार फिर समयसारणी में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने मौसम में आए बदलाव को देखते हुए स्कूलों के समय को फिर से पूर्ववत कर दिया है। अब जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। यह नई व्यवस्था 27 जून से प्रभावी होगी।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जबरदस्त गर्मी के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदलते हुए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया था, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके, लेकिन अब मानसून दस्तक दे चुका है और तापमान में भी गिरावट आई है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों का समय पुनः सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया है।
इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा औपचारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम की मौजूदा स्थिति और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को यह सूचना उप-निदेशकों के माध्यम से भेज दी गई है, ताकि 27 जून से समय परिवर्तन को लागू किया जा सके।