धूमल बोले-भारत को महान देश बनाने में सरदार वल्लभ भाई पटेल का बड़ा योगदान

Edited By Vijay, Updated: 28 Oct, 2018 07:05 PM

sardar vallabh bhai patel s big contribution in making india great country

भारत को महान देश बनाने और देश की एकता व अखंडता में योगदान देने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा भारत में बनाई गई है जो भारत के लिए गर्व की बात है।

सुजानपुर: भारत को महान देश बनाने और देश की एकता व अखंडता में योगदान देने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा भारत में बनाई गई है जो भारत के लिए गर्व की बात है। इसका लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री 31 अक्तूबर को करेंगे। उक्त शब्द पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को सुजानपुर में आयोजित ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के समापन के बाद कहे। उन्होंने कहा कि भारत अगर आज एकजुट है और भारत को अगर महान देश भारत कहा जाता है तो उसका श्रेय सरदार वल्लभ भाई पटेल को जाता है, जिन्होंने उस समय 550 राज्यों का गठन कर भारत देश का निर्माण किया। इसके साथ ही उन्होंने पैरा एथलैटिक्स में भारत की झोली में 72 मैडल डालने वाले खिलाड़ियों का विशेष धन्यवाद किया।
PunjabKesari
सुजानपुर मैदान से शुरू किया स्वच्छता अभियान
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने शहर के लोगों के साथ मिलकर सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में स्वच्छता अभियान को शुरू किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर ग्राऊंड में फैली गंदगी को साफ  किया तथा लोगों से स्वच्छता अभियान को अपनाने के लिए ग्राऊंड को साफ -सुथरा रखने के निर्देश दिए। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विश्राम गृह में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और सुजानपुर शहरी इकाई भाजपा, नगर परिषद पार्षदों, बूथ पलकों, पन्ना प्रमुख एवं अन्य मतदान केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक में भाग लिया।
PunjabKesari
ये रहे मौके पर मौजूद
इस मौके पर सुजानपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष कै. रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, सुजानपुर शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन, महासचिव सुधीर भटनागर, प्रकाश सुडियाल, वार्ड पार्षद दीप कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर, पार्षद ज्योति शर्मा, रेणु गुप्ता, सुमन अटवाल, मंडल महामंत्री अनिल शामा और सुजानपुर मंडल सचिव प्यार चंद सहित गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
PunjabKesari
2 दर्जन युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
उपमंडल सुजानपुर की पंचायत खैरी के गांव जम्मूली निवासी करीब 2 दर्जन युवाओं ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने विधिवत तरीके से पार्टी में शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री से पार्टी का पटका पहनकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुजानपुर भाजपा मंडल सचिव प्यार चंद ठाकुर की अगुवाई में गांव थाथी आलोहिया के युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को त्यागकर भाजपा पार्टी ज्वाइन की। मंडल सचिव प्यार चंद ठाकुर ने सभी नए युवा कार्यकत्र्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलाया और उनका परिचय करवा कर भाजपा ज्वाइन करवाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी सभी नए कार्यकत्र्ताओं का पार्टी में स्वागत किया और आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!