Edited By kirti, Updated: 03 Aug, 2019 03:29 PM
हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों से हो रही बारिश ने तबाही मचाई हुई है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह पर भूस्खलन हो रहा है। राजधानी शिमला में पेड़ गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह दस बजे के करीब लक्कड़ बाजार-संजौली बाईपास पर एक पेड़ गिर गया।
शिमला(योगराज) : हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों से हो रही बारिश ने तबाही मचाई हुई है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह पर भूस्खलन हो रहा है। राजधानी शिमला में पेड़ गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह दस बजे के करीब लक्कड़ बाजार-संजौली बाईपास पर एक पेड़ गिर गया। जिससे यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। दोनों तरफ वाहनों का आवाजाही बंद है और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं। इससे पहले राजधानी के रिहायशी इलाकों में कई पेड़ गिर चुके हैं।