संजय सिंह चौहान होंगे राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष

Edited By Vijay, Updated: 21 Feb, 2023 09:45 PM

sanjay singh chauhan will be chairman of state cooperative bank

संजय सिंह चौहान को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांगड़ा जिले की पालमपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले सलोह गांव से संबंध रखने वाले संजय सिंह चौहान मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...

शिमला (ब्यूरो): संजय सिंह चौहान को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांगड़ा जिले की पालमपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले सलोह गांव से संबंध रखने वाले संजय सिंह चौहान मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह के अध्यक्ष हैं। पूर्व में वह कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने संगठन में कई अहम पदों पर कार्य किया है। अपनी नियुक्ति के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। वह बुधवार को अपने पद का कार्यभार संभालेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!