सोलन के व्यक्ति पर रोहड़ू पुलिस थाने में 420 का मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Nov, 2024 06:10 PM

rohru person 420 case

पुलिस थाना रोहड़ू में सोलन के एक व्यक्ति पर दोखाड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

रोहडू (कुठियाला): पुलिस थाना रोहड़ू में सोलन के एक व्यक्ति पर दोखाड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार अढाल गांव निवासी छतर सिंह ठाकुर पुत्र सूरज राम ने सोलन निवासी गौरव कुमार नियर सोलन कालेज के विरूद्ध पुलिस थाना रोहड़ू में शिकायत दर्ज करवाई है कि गौरव कुमार ने पिछले सेब सिजन में उससे संपर्क करके सेब बागीचे का एक प्लाट 11 लाख रुपए में ठेके पर लिया। पुलिस को दी शिकायत में अढाल निवासी छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि गौरव कुमार ने ठेका लेते हुए कहा था कि वह सेब बेच कर उन्हें पूरी रकम दे देगा।

छतर सिंह ठाकुर ने बताया कि गौरव कुमार ने सेब सिजन के बाद पूरी रकम देने का वादा कर उससे सेब की 100 क्रेटें भी लीं। उन्होंने कहा कि गौरव कुमार ने उसके बागीचे से 6 लाख रुपए के दो लाॅट सेब भी बेचे लेकिन गौरव कुमार ने उसे एक भी रुपया न देकर गायब हो गया तथा न ही सेब की पेटियां वापस कीं। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने छतर सिंह ठाकुर की शिकायत पर आरोपी गौरव कुमार के खिलाफ धारा 420, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रोहडू एएसआई मंजीत कुमार द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!