Edited By Jyoti M, Updated: 25 Jun, 2025 05:16 PM

हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल काज़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक पहाड़ों से भारी चट्टानें खिसककर पर्यटकों के वाहनों पर आ गिरीं। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम चार पर्यटक घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। चट्टानों की चपेट...
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल काज़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक पहाड़ों से भारी चट्टानें खिसककर पर्यटकों के वाहनों पर आ गिरीं। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम चार पर्यटक घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। चट्टानों की चपेट में आने से कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
जानकारी के अनुसार, अचानक हुए भूस्खलन के कारण सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरीं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
सड़क बंद होने के कारण काज़ा आने-जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा सड़क खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन इसमें कुछ समय लगने की संभावना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करें।