मंडी के प्लासी में सड़क हादसा, 2 की मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 15 Jul, 2021 07:06 PM

road accident in mandi s plassey 2 dead

घुमारवीं-सरकाघाट सुपर हाईवे पर स्थित प्लासी में हुए सड़क हादसे में 2 लाेगाें की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 7 बजे के करीब सुपर हाईवे घुमारवीं-सरकाघाट पर प्लासी पुल के पास ट्रक (एचपी 28- 8045) व कार...

मंडी (रजनीश): घुमारवीं-सरकाघाट सुपर हाईवे पर स्थित प्लासी में हुए सड़क हादसे में 2 लाेगाें की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 7 बजे के करीब सुपर हाईवे घुमारवीं-सरकाघाट पर प्लासी पुल के पास ट्रक (एचपी 28- 8045) व कार ( एचपी 28 ए-6070) के बीच टक्कर हो गई। ट्रक जाहू से प्लासी की ओर आ रहा था जबकि कार घुमारवीं की ओर से जा रही थी। कार में 6 लोग सवार थे जोकि चंडीगढ़ से आ रहे थे। सभी लोग खुड़ला पंचायत के गांव खुड़ला के रहने वाले हैं।

इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति प्रेम सिह (60) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 5 घायलाें काे हमीरपुर रैफर कर दिया गया। इनमें से चालक सुमित कुमार (20) काे गंभीर हालत के चलते डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर किया गया था, जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे में मारे गए प्रेम सिंह का पोस्टमार्टम सरकाघाट में करवाया जबकि सुमित के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को टांडा में होगा। पुलिस थाना हटली के प्रभारी उधम सिंह ने बताया कि हादसे काे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!