Edited By kirti, Updated: 28 Nov, 2019 11:46 AM
हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक निजी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसा राजगढ से लगभग 25 कि मी दूर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग मरयोग के पास हुआ। जिसमें 23 लोग सवार थे। जिनमें से 4 घायल बताए जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल सोलन...
नाहन(गोपाल/सतीश) : हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक निजी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसा राजगढ से लगभग 25 कि मी दूर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग मरयोग के पास हुआ। जिसमें 23 लोग सवार थे। जिनमें से 4 घायल बताए जा रहे है।
जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल सोलन लाया गया। बता दें कि यह बस बारातियों की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना दाड़ो देवरिया मरी योग के समीप की है बरात की बस मंडी खलाना जा रही थी। इस दौरान एक मोड़ के समीप चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस खाई के पास लटक गई।
इससे पहले कि बस खाई में समाती बस में सवार लोगों को उतरने का वक्त मिल गया। किस्मत अच्छी रही कि कुछ लोगों को केवल खरोच ए आधी आई हैं। बाकी सभी बच गए हैं। जिसके बाद यह बस सीधे खाई में जा समाई। यह बस बारात के लिए बुक हुई थी। फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।