Edited By kirti, Updated: 01 Feb, 2019 02:03 PM
कभी अपनी खूबसूरती के लिए देश भर में मशहूर करीब 55 हजार की आबादी वाले ऐतिहासिक शहर नाहन में सफाई व्यवस्था को लेकर एक और नई पहल शुरू की गई है। शहर में अब घर घर से कूड़ा उठाया जाएगा।
नाहन( सतीश) : कभी अपनी खूबसूरती के लिए देश भर में मशहूर करीब 55 हजार की आबादी वाले ऐतिहासिक शहर नाहन में सफाई व्यवस्था को लेकर एक और नई पहल शुरू की गई है। शहर में अब घर घर से कूड़ा उठाया जाएगा। नाहन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डोर टू डोर गोर्बेज कलेक्शन का शुभारंभ किया। उन्होंने इस कार्य को शुरू करने के लिए नहा नगर परिषद को बधाई दी और कहा कि बीते 1 साल में सफाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम नाहन नगर परिषद द्वारा उठाए।
उधर नाहन शहर की जनता ने भी नगर परिषद के इस कार्य की सराहना की है। लोगों का कहना है कि निश्चित तौर पर इससे सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं निश्चित तौर पर यह अभियान सफल होता नजर आ रहा है।