रवि विजय कुमार मलिमथ होंगे हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश

Edited By Vijay, Updated: 31 Dec, 2020 08:39 PM

ravi vijay kumar malimath to be the senior most judge of highcourt

भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिसूचना के तहत उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ को हिमाचल हाईकोर्ट के लिए स्थानांतरित किया गया है। वह हिमाचल हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के तौर पर पद ग्रहण करेंगे।

शिमला (मनोहर): भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिसूचना के तहत उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ को हिमाचल हाईकोर्ट के लिए स्थानांतरित किया गया है। वह हिमाचल हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के तौर पर पद ग्रहण करेंगे। न्यायाधीश मलिमथ का तबादला कर्नाटक हाईकोर्ट से उत्तराखंड हाईकोर्ट किया गया था और 5 मार्च, 2020 को उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था।

28 जुलाई, 2020 से वे उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। 25 मई, 1962 को जन्मे न्यायाधीश आर. मलिमथ ने 28 जनवरी, 1987 से कर्नाटक हाईकोर्ट में वकालत शुरू की थी। 18 फरवरी, 2008 को वे कर्नाटक हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और 17 फरवरी, 2010 को उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!