Chamba: सहेली की बर्थडे पार्टी के बहाने होटल में बुलाया, फिर नाबालिग लड़की से कर डाली हैवानियत की हदें पार

Edited By Vijay, Updated: 13 Nov, 2025 09:35 PM

rape with minor in hotel

चम्बा जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी तफ्तीश की जा रही है।

चम्बा (काकू): चम्बा जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी तफ्तीश की जा रही है। आरोपी युवक ने 16 साल की किशोरी को उसकी सहेली के जन्मदिन की पार्टी के बहाने चम्बा बुलाया। वह उसे शहर के एक निजी होटल में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता ने घर लौटकर अपनी माता को आपबीती बताई। इसके बाद माता ने महिला थाना चम्बा पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस टीम ने पीड़िता का मेडिकल काॅलेज चम्बा में मेडिकल परीक्षण करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद पीड़िता के बयान मैजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किए गए। बयानों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर चम्बा लाया गया। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है।

एएसपी चम्बा हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!