रामपुर बुशहर की महिला ने यह उठाया खौफनाक कदम, परिवार में नहीं है कोई सदस्य

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jul, 2024 09:21 PM

rampur bushahr woman death

उपमंडल रामपुर की नोगली खड्ड में एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या की है। इसके बाद महिला का शव नदी के तेज बहाव में बहकर सतलुज नदी में पहुंच गया।

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर की नोगली खड्ड में एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या की है। इसके बाद महिला का शव नदी के तेज बहाव में बहकर सतलुज नदी में पहुंच गया। पुलिस ने शव को नोगली खड्ड से करीब 200 मीटर दूर सतलुज नदी से बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने माहिला के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव को महिला के परिजनों को सौंप दिया है। शव की शिनाख्त पुष्पा देवी आयु 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय परसराम निवासी गांव व डाकघर दरकाली उप तहसील तकलेच जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला अपने परिजनों के पास डकोलढ आई थी। महिला के परिवार में कोई भी सदस्य नहीं है। डीएसपी रामपुर रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!