रामलाल ठाकुर ने भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे पर घेरी BJP सरकार, जानिए क्या बोले

Edited By Vijay, Updated: 21 Feb, 2019 08:26 PM

ramlal thakur surrounded the bjp on issue of bhakra displaced

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बिलासपुर में मीडिया को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब-जब भी प्रदेश में भाजपा सत्तासीन हुई तो भाजपा मुख्यमंत्रियों ने भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे को लेकर मात्र सपने ही...

बिलासपुर (मुकेश): कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बिलासपुर में मीडिया को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब-जब भी प्रदेश में भाजपा सत्तासीन हुई तो भाजपा मुख्यमंत्रियों ने भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे को लेकर मात्र सपने ही दिखाए जोकि धरातल पर कभी भी पूर्ण नहीं हुए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भाखड़ा विस्पिथापितों की अधिकतर समस्याओं को हल करने का श्रेय दिया।

अनिल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के दम पर बनाई पहचान

इसके अलावा सांसद अनुराग ठाकुर पर उन्होंने बिना आधार के तथ्यहीन बयानबाजी करने का आरोप लगाया।  उन्होंने ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा पर स्वार्थ सिद्धि के लिए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ जानती है कि कांग्रेस पार्टी के कारण ही उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में पहचान बनाई है।

पूर्व सरकार के कार्यों की घोषणाएं व उद्घाटन कर रहे सी.एम. जयराम

चिर-परिचित अंदाज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक राम लाल ठाकुर ने प्रदेश भाजपा के विरुद्ध आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मात्र उन्हीं ही कार्यों की घोषणाएं व उद्घाटन किए हैं जो पूर्व कांग्रेस सरकार ने पाइपलाइन में डाले थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि जो उनके द्वारा आरम्भ किए गए कार्य अधूरे हैं उन्हें प्रदेश भाजपा सरकार शीघ्र पूर्ण करे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!