मंडी में जमकर कर बरसीं पाटिल, कहा-RSS से है हमारी लड़ाई

Edited By Vijay, Updated: 10 Jul, 2018 08:26 PM

rajni patil said our fight from rss

आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों को जीत कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना ही कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है। कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं और इन चारों सीटों को कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ही जिता सकते हैं।

मंडी (पुरुषोत्तम): आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों को जीत कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना ही कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है। कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं और इन चारों सीटों को कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ही जिता सकते हैं। कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने मंगलवार को विपाशा सदन में हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस में सभी एक साथ हैं और एक दूसरे के सहयोग से पार्टी को जीत की मंजिल तक ले जाएंगे।

PunjabKesari
मोदी के अच्छे दिन अभी तक नहीं आए
उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से हिटलर की तरह शासन चल रहा है, ऐसे में हमारी लड़ाई आर.एस.एस. से है जो देश की सत्ता में हस्तक्षेप कर रही है। प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन अभी तक वे दिन नहीं आए। लोगों के खाते में विदेशों से कालाधन लाकर 15 लाख आने की बात कहने वालों के राज में नीरव मोदी और विजय माल्या देश का पैसा खाकर विदेशों में भाग गए।
PunjabKesari

कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र आज भी कायम
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र आज भी कायम है और यदि वह भी गलत करेंगी तो उनकी शिकायत कोई भी नेता पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से कर सकता है क्योंकि इस पार्टी को लोकतंत्र पर विश्वास है। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और कार्यकत्र्ता इसके लिए तैयार रहें। इसे पूर्व कांग्रेस प्रभारी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी मौजूद थे।
PunjabKesari

मोदी ने सोशल मीडिया पर सपने बेच हथियाई सत्ता : सुक्खू

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर सपने बेचे थे और 2014 के लोकसभा चुनाव में देश की युवा पीढ़ी इन्हीं सपनों के बहकावे में आ गई थी। मोदी सरकार 4 साल में हर मोर्चे पर विफल रही है। कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है कार्यकत्र्ता एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ प्रदेश की चारों सीटें जीतेंगे। 4 साल में मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा कोई बड़ी योजना नहीं ला पाए। 6 माह में जयराम सरकार पर 6 बड़े दाग लगे हैं। इसमें कसौली गोलीकांड, शिमला पेयजल संकट, नशे का बढ़ता कारोबार, दुष्कर्म व हत्या की बढ़ती वारदातें प्रमुख हैं। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाने का आह्वान किया।
PunjabKesari

अपना कुनबा संभालें जयराम, हमें न धमकाएं : मुकेश
कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस पार्टी पर टिप्पणी करने से पहले अपना कुनबा संभालें। ताजा खबर है कि धूमल नड्डा के घर नाश्ता करके आए हैं और पिछले हफ्ते नड्डा शांता के घर होकर आए हैं। जब से जयराम सी.एम. बने हैं उसी दिन से राग अलाप रहे हैं कि मैं 25 वर्षों तक का मुख्यमंत्री हूं और मुझे हाईकमान ने बनाया है, ऐसे में हमें यह कहना है कि हमें भी हाईकमान ने बनाया है। 6 माह की मोहलत पूरी हो चुकी है अब हम चुप नहीं रहेंगे। हम राजनीतिक विरोधी हैं दुश्मन नहीं, इसलिए सी.एम. की धमकी भरी भाषा चंद दिन रहेगी। हम भी मंडी के दामाद हैं और सराजी सी.एम. के नाम पर हमें न धमकाएं।
PunjabKesari

छीन ली जाएगी सत्ता
उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में सत्ता के कई केंद्र हैं। संघ के लोग सी.एम. ऑफिस में बैठे रहते हैं और अधिकारी हमें फोन करके बताते हैं कैसे लोग आए हैं सत्ता में। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऐसे हैलीकॉप्टर चला रहे हैं मानों पहली बार साइकिल सीख रहे हों। छोटे कर्मचारी और अधिकारियों को परेशान करने से कुछ नहीं होगा सीधे हमसे लड़ो। हमारी मानों आपसे सत्ता छीन ली जाएगी। उन्होंने अंत में शायराना होते हुए कहा कि इसलिए तू भी बदल के जमाना बदल रहा है। प्रदेश हित में काम करो कांग्रेस पार्टी विपक्ष के नाते आपके हर उस काम की तारीफ करेगी जो जनहित में होगा। अगर प्रतिशोध की भावना से काम होगा तो भाषा ऐसी ही होगी।     
PunjabKesari

हमें न बताएं कि मुख्यमंत्री क्या होता है : कौल
इससे पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ने कहा कि पहली बार मंडी का मुख्यमंत्री बना लेकिन जयराम ठाकुर बताएं कि वे नया क्या मंडी के लिए लाए जबकि बड़े काम कांग्रेस कार्यकाल में ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इस वक्त मंडी संसदीय सीट से 14 विधायक और 4 मंत्री हैं जबकि कांग्रेस के पास खाने के लिए कुछ नहीं है इसलिए हम दावे से कह सकते हैं कि चारों सीटें हम लोकसभा में जीतेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा कि वे हमें न बताएं कि मुख्यमंत्री क्या होता है, उनको मौका मिला है तो वे नया करके दिखाएं।     

PunjabKesari
2 धड़ों में बंट गया सम्मेलन
कांग्रेस पार्टी का सम्मेलन मंगलवार को 2 धड़ों में बंट गया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वयं नहीं आए लेकिन उनके कुछ समर्थकों ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल का गेट पर स्वागत किया और सम्मेलन में नहीं आए। सम्मेलन में कौल सिंह गुट के समर्थकों ने कौल सिंह ठाकुर को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष तक बनाने के नारे लगाए और जमकर हो हल्ला किया। दोनों जिलाध्यक्षों के समर्थकों ने भी मंच पर वरिष्ठ नेताओं के सामने नारेबाजी की, जिन्हें शांत करवाने के लिए बड़े नेताओं ने खड़े होकर स्थिति संभाली। सम्मेलन पूरी तरह से गुटबाजी का शिकार रहा, जिसमें केवल कौल सिंह ठाकुर समर्थकों का बोलबाला रहा जबकि वीरभद्र खेमे के लोग दूर रहे। सम्मेलन के बाद कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से तू-तू मैं-मैं भी हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!