यूपी और बिहार की तर्ज पर परवाणु में लिया जाता है गुंडा-रंगदारी टैक्स: राजीव सैजल

Edited By Ekta, Updated: 03 Oct, 2018 03:31 PM

rajiv sejal

ट्रक यूनियन और कैंटर यूनियन में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले ट्रक यूनियन के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा पर जानलेवा हमला हुआ जिसका जिम्मेवार इंटक युवा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार और समाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री को ठहराया गया। आज...

सोलन (चिनमय): ट्रक यूनियन और कैंटर यूनियन में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले ट्रक यूनियन के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा पर जानलेवा हमला हुआ जिसका जिम्मेवार इंटक युवा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार और समाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री को ठहराया गया। आज मंत्री राजीव सैजल भी डैमेज कंट्रोल करने के लिए फ्रंट फ्रूट पर आ गए और उन्होंने इंटक और ट्रक यूनियन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की छत्रछाया में परवाणु में ट्रक यूनियन प्रदेश में क्या भारत में सबसे ज्यादा किराया और टैक्स वसूलती थी। आज भी यह प्रथा चली आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष खुद रंगदारी और गुंडा टैक्स वसूलते हैं और आज वह आज किस मुंह से उनके और भाजपा के ऊपर कीचड़ उछाल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि राजनीति की आड़ में अब पाप धुलने वाले नहीं हैं। इंटक के पदाधिकारियों के हाथ खून से रंगे हैं। इस मौके पर राजीव सैजल ने तीखे स्वरों में कहा कि ट्रक यूनियन और इंटक के पदाधिकारी जो खुद गुंडा छवि के हैं जिनकी वजह से परवाणु में लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं और वह आज उनकी और प्रदेश सरकार की छवि को दागदार बनाना चाहते हैं, जो वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के इशारे पर परवाणु में ट्रक यूनियन के नाम पर गुंडा टैक्स और रंगदारी की दुकान पुष्पित और पल्ल्वित हुई है। 

आप को बता दें कि भाजपा के सत्ता में आते ही भाजपा समर्थित कैंटर यूनियन ट्रक यूनियन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही थी जिसमें कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है। यहां तक कि पूर्व इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा पी जी आई में जीने के लिए संघर्ष कर रहा है। इंटक युवा प्रदेशाध्यक्ष ने इसका जिम्मेवार समाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री को ठहराया। जिसको लेकर आज मंत्री सैजल ने पलटवार किया। पुलिस ने फिलहाल परवाणु में धारा-144 लगा दी है लेकिन खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!