Edited By Ekta, Updated: 04 Sep, 2018 03:11 PM
विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र नाहन पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन में जन समस्याएं सुनी। भारी संख्या में लोग समस्याएं लेकर विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंचे। राजीव बिंदल ने कहा कि इस बार विधानसभा का...
नाहन (सतीश): विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र नाहन पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन में जन समस्याएं सुनी। भारी संख्या में लोग समस्याएं लेकर विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंचे। राजीव बिंदल ने कहा कि इस बार विधानसभा का मानसून सत्र बहुत ही बेहतरीन रहा है, जिसमें पिछले 20 सालों के मुकाबले सर्वाधिक मुद्दे उठाए गए।
उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में नियम 61-62-63 व नियम 101 के तहत कई मुद्दे विधानसभा में उठाए गए जो सीधे-सीधे लोगों से जुड़े हुए थे और उन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह सत्र बहुत ही मत्वपूर्ण रहा है। वहीं उन्होंने जयराम सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन मंच कार्यक्रम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कार्यक्रम भी बेहद सफल साबित हो रहा है।