रेलवे ने आनंद विहार में गिराई नगर निगम की दीवार, मेयर ने किया मौके का दौरा

Edited By Vijay, Updated: 20 Dec, 2023 09:25 PM

railway demolishes municipal wall mayor visits spot

सोलन शहर के वार्ड नम्बर-12 के आनंद विहार में रेलवे ने नगर निगम द्वारा निर्मित की जा रही दीवार को गिरा दिया है। निगम ने इस दीवार का निर्माण करने के लिए 2 लाख रुपए का टैंडर लगाया हुआ था। जिस रास्ते में इस दीवार का निर्माण किया जा रहा था वह रास्ता...

सोलन (ब्यूरो): सोलन शहर के वार्ड नम्बर-12 के आनंद विहार में रेलवे ने नगर निगम द्वारा निर्मित की जा रही दीवार को गिरा दिया है। निगम ने इस दीवार का निर्माण करने के लिए 2 लाख रुपए का टैंडर लगाया हुआ था। जिस रास्ते में इस दीवार का निर्माण किया जा रहा था वह रास्ता वार्ड नम्बर-12 को 13 नम्बर वार्ड से जोड़ता है। ठेकेदार ने इसका निर्माण शुरू कर दिया था लेकिन रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस दीवार को गिरा दिया है। रेलवे की भूमि पर दीवार का निर्माण हो रहा था क्योंकि वहां पर रेलवे की बुर्जी लगी हुई है।

रेलवे ने कई वर्ष पूर्व दी थी दीवार के निर्माण के लिए एनओसी
वहीं निगम का कहना है कि रेलवे ने कई वर्ष पूर्व दीवार के निर्माण के लिए एनओसी दी थी। इसके बाद वहां पर दीवार का निर्माण किया गया था लेकिन वह दीवार व डंगा गिर गया था। इस दीवार के साथ ही वहां पर एक निजी स्कूल है। उस स्कूल में छोटे बच्चे पढ़ते हैं। रास्ते में दीवार न होने के कारण वहां पर बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है क्योंकि इस रास्ते से नीचे रेलवे ट्रैक है। कई बार बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद दौड़ते हुए वहां से निकलते हैं। तीखा मोड़ होने की वजह से वहां हमेशा हादसे की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा स्थानीय लोग भी गंदगी वहां पर फैंकते रहते हैं। इससे यह गंदगी रेलवे ट्रैक पर भी गिरती रहती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने वहां पर दीवार के निर्माण का काम शुरू किया था। 

आग्रह के बावजूद गिरा दी गई दीवार : ऊषा शर्मा
मेयर व स्थानीय पार्षद ऊषा शर्मा ने निगम के अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया। मेयर ने बताया कि स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि इस दीवार का निर्माण किया जा रहा था। यहां पर पहले भी दीवार थी। उसका निर्माण भी नगर निगम ने किया था। उसके लिए रेलवे ने एनओसी भी दी थी। रेलवे के एक अधिकारी का उन्हें फोन आया था,लेकिन वह मीटिंग में होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकीं। हालांकि उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी से आग्रह किया था कि वे इस तरह की कार्रवाई न करें लेकिन दीवार को गिरा दिया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!